8 मार्च 2017 - 06:47
ईरान ने किया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सबा-248 का अनावरण। + तस्वीरें

ईरान के आधुनिक हेलीकाप्टर "सबा -248" का शुभारंभ समारोह रक्षामंत्री जनरल हुसैन दहकान और साइंस और टेक्नालॉजी के विशेष सहायक सोरना सत्तारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान के आधुनिक हेलीकाप्टर "सबा -248" का अनावरण समारोह रक्षामंत्री जनरल हुसैन दहकान और साइंस व टोक्नालॉजी के विशेष सहायक सोरना सत्तारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। ज्ञात रहे कि यह हेलीकॉप्टर ईरान के अपने ही विशेषज्ञों की कोशिशों से बनाया गया है।
यह ईरानी हेलीकॉप्टर वजन में हल्का और 2 इंजनों पर बना हुआ है। जबकि इसमें 8 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह हेलीकॉप्टर यात्रियों को इधर से उधर ले जाने के अतिरिक्त बचाव अभियान, पहचान और फोटोग्राफी, हवाई एम्बुलेंस, समुद्र पार ऑप्रेशन और हवाई टैक्सी का काम भी करता है।